Home चर्चा में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक उसूर के ग्राम लंकापल्ली में...

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक उसूर के ग्राम लंकापल्ली में वैज्ञानिक एवं किसानों के साथ हुआ संगोष्ठी का आयोजन

8
0

पुकार बाफना/बीजापुर 09 मई 2026/विकसित कृषि संकल्प अभियान जो कि छत्तीसगढ़ शासन की और से 05 मई से 20 मई तक चल रही है जिसके तहत निदेशक विस्तार सेवाएं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर,के निर्देशानुसार में कृषि विज्ञान केंद्र, बीजापुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख श्री अरुण सकनी के मार्गदर्शन में दल प्रमुख डॉ. शमशेर आलम के द्वारा दिनांक 08 मई 2026 को ब्लॉक उसूर के ग्राम लंकापल्ली में वैज्ञानिक एवं किसानों के साथ संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन कर नित नवाचार और आगामी खरीफ के फसलों में प्रयुक्त तकनीकों के विषय में चर्चा किया गया । डॉ. आलम ने प्रमुख रूप से बीज उपचार, मृदा परिक्षण, जैविक उर्वरक, ग्रीष्म कालीन जुताई, जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, रोग एवं कीटों का जैविक प्रबंधन, पौध संरक्षण, बागवानी फसलों की खेती, उन्नत यंत्रों का प्रयोग, खेती में ड्रोन का प्रयोग, संतुलित उर्वरक का प्रयोग, मशरूम उत्पादन एवं मधुमक्खी पालन का महत्व इत्यादि के बारे में विस्तार से बताया गया । इस कार्यक्रम में कृषि विभाग, उद्यानिक विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी के साथ-साथ स्थानीय जन प्रतिनिधि एवं किसान उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here