Home चर्चा में अरुंधती देवी शासकीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने दिया बोर्ड परीक्षा में...

अरुंधती देवी शासकीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने दिया बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम

6
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

आरंग /नगर में सफलता का पर्याय पी एम श्री अरुंधती देवी शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थियों ने छ. ग़ . माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 10 वीं और 12 वी की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।कक्षा 10 से मेधावी छात्रा कु.रिद्धिमा शर्मा ने गणित में शत प्रतिशत अंकों के साथ कुल 96% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया और जिला मेरिट सूची में भी स्थान प्राप्त किया। आयुषी साहू 94.17 %अंकों के साथ दूसरे और त्रिशिका साहू 92.33% अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। इसके अतिरिक्त तोमेंद्र चंद्राकर 91.17%, आभा सिंह ठाकुर 91%, सौम्य सोनकर 89.67%, वर्षा साहू 89.33%, युक्ति चंद्राकर 89.33%, दौलत पाल 88.83%, अंकित प्रजापति 88.67%,एवं मोनाली जलछत्री ने गणित में शत प्रतिशत अंक द्वारा 88.33% अंकों साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा 10 वीं में कुल 58 विद्यार्थियों में से 51  प्रथम श्रेणी एवं 6 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। कुल 5 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक और 28 विद्यार्थियों ने 75% से अधिक अंक प्राप्त किए ।
इसी प्रकार कक्षा12 वी विज्ञान संकाय से कांक्षा वर्मा ने गणित में 94% अंक और फिजिक्स में 95% के साथ कुल 89.83% अंक प्राप्त कर  प्रथम स्थान प्राप्त किया। वूमी चंद्राकर ने 89% अंक के साथ दूसरा और शोभना धीवर ने 88.8% अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त हर्षिता प्रजापति 87.8%,प्रखर चंद्राकर 87.4%,सत्यप्रकाश टेंगवार 84.4%, सौम्या साहू 83.8%, तेजस्वी साहू 83.2%, चुनेश पाल 82.4%,याशी चंद्राकर 82.4% तृषा चंद्राकर 82.2% और भूमि चंद्राकर 82% अंक लाकर टॉप 10 में जगह बनाई। विज्ञान संकाय से कुल 39 विद्यार्थियों में से 22 ने 75% से अधिक अंक प्राप्त किए। वाणिज्य संकाय से पोशिका अग्रवाल ने 83% अंकों के साथ प्रथम,उर्वशी खूंटे ने 82% अंकों के साथ द्वितीय और अन्नपूर्णा कश्यप ने 73.4% अंकों के साथ तीसरा स्थान एवं प्राप्त किया।

हिंदी माध्यम में भी विद्यालय का परिणाम अच्छा रहा
कक्षा 10 वीं से भावेश गिलहरे (1st)राजकुमार प्रजापति (2nd)कपिल गायकवाड़ (3rd) रहे।
12 वी विज्ञान संकाय से टीकम कुमार चेलक प्रथम, संकेत साहू द्वितीय और योगेश निर्मलकर तीसरे स्थान पर रहे।
12वी कला से शानदार प्रदर्शन करते हुए लोकेश कुमार अजगरा प्रथम, गिरधर द्वितीय और सूरज कुमार साहू तृतीय स्थान पर रहे।
12 वी वाणिज्य से खेमू कुमार प्रथम विनय कुमार टोंडरे द्वितीय और सत्येंद्र कुमार तृतीय स्थान पर रहे। इनकी इस उपलब्धि पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा,प्राचार्य संध्या रानी बारीक,एसएमडीसी अध्यक्ष खिलेश धुरंधर एवं शाला परिवार ने हर्ष व्यक्त कर विद्यार्थियों को बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here