Home चर्चा में शिक्षा के क्षेत्र में आरंग का दबदबा: बोर्ड परीक्षा परिणामों में रायपुर...

शिक्षा के क्षेत्र में आरंग का दबदबा: बोर्ड परीक्षा परिणामों में रायपुर जिले में हासिल किया प्रथम स्थान

6
0
आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग /छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में आरंग विकासखंड ने सफलता का परचम लहराते हुए रायपुर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विकासखंड का कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 93% और कक्षा 10वीं का 88% रहा है। ज्ञात हो कि सुशासन शिविरों में ऐसे होनहार विद्यार्थियों को कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब द्वारा लगातार सम्मानित कर प्रतिभाओं का उत्साह वर्धन किया जा रहा है ताकि आगामी सत्र में विद्यार्थी और अधिक प्रेरित हो।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, आरंग के विद्यार्थियों ने न केवल उत्तीर्ण होने में बल्कि गुणवत्ता में भी बाजी मारी है है जैसे
  शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंदिरहसौद  की 12 वि की छात्रा मानसी टंडन ने कॉमर्स संकाय में 96.40% अंक पाकर प्रदेश की प्रावीण्य सूची में 10वां स्थान प्राप्त किया। साथ ही दीप्ति साहू 95.2%,मीनाक्षी यादव 94.8%,पूजा जायसवाल 94.2%,वंशिका गिलहरे 93.8% खपरी,गायत्री साहू 93.2% टेकारी कुंडा सराहनीय रहे।
  कक्षा 10वीं में 92 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए तथा इंदु धीवर 96.5% कोरासी,अनीता टंडन 96.33% बकतरा,साधना साहु  96.03% भिलाई एवं रिद्धिमा शर्मा 96%  आरंग रहे।
   कक्षा 12वीं में 34 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक का आंकड़ा पार किया।
  विकासखंड के 14 स्कूलों का परीक्षा परिणाम 100% रहा।
 बकतरा स्कूल के सभी 32 छात्र और सेमरिया स्कूल के 46 में से 45 छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।
शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा ने इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के ‘मिशन उत्कर्ष’ के प्रभावी क्रियान्वयन को दिया है। ज्ञात हो कि बीईओ शर्मा ने
  विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने के लिए न केवल मोटिवेशनल क्लास ली अपितु बच्चों को सफ़लता के टिप्स भी दिए है उन्होंने प्राचार्यों की समीक्षा बैठक के साथ ही ब्लूप्रिंट आधारित शिक्षण पर जोर दिया एवं मासिक, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक, प्री टेस्ट की भी समीक्षा कर योजनाबद्ध तरीके से शिक्षण पर फोकस किया उनके अनुसार आगामी सत्र में सफलता का ग्राफ और ऊपर जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here