आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग.पीएम श्री अरुंधती देवी शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय आरंग में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु कक्षा पहली एवं अन्य चयनित कक्षाओं में प्रवेश के लिए दिनांक 13 मई 2026, दिन बुधवार को लॉटरी प्रक्रिया का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय प्रशासन द्वारा जानकारी दी गई है कि निर्धारित समय पर विद्यालय परिसर में पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से लॉटरी संपन्न कराई जाएगी।
इस अवसर पर अभिभावकों एवं संबंधित विद्यार्थियों से निर्धारित समय प्रातः 9 बजे से प्रातः 11 बजे पीएम श्री अरुंधती देवी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय भवन (बेसिक शाला भवन) में उपस्थित रहने की अपील की गई है। प्राचार्य संध्यारानी बारीक एवं शाला विकास समिति के अध्यक्ष खिलेश धुरंधर ने लॉटरी के तिथि पर विचार किया तथा तत्संबंध में प्राचार्य द्वारा अनुविभागीय अधिकारी आरंग अभिलाषा पैंकरा एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा से चर्चा भी की गई है.दिनांक 13 मई, बुधवार को विविध अधिकारियों,शाला विकास समिति के सदस्यों, पालकों एवं प्रेस की उपस्थिति में प्रवेश हेतु लॉटरी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस लॉटरी में ऑब्जर्बर भी शामिल होंगे।
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ कर ली गई हैं। लॉटरी के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों की सूची विद्यालय तथा तहसील कार्यालय,जनपद एवं नगर पालिका के सूचना पटल पर प्रदर्शित की जाएगी।
जिन विद्यार्थियों का चयन होगा उन्हें लॉटरी तिथि से आगामी 7 से 10 दिनों के भीतर समस्त आवश्यक दस्तावेज जमा करना होगा। शासन द्वारा निर्धारित दस्तावेजों को जमा न करने की स्थिति में एडमिशन रद्द हो सकता है।








