Home चर्चा में RSS के शताब्दी वर्ष में अधिवक्ता परिषद का आयोजन… ...

RSS के शताब्दी वर्ष में अधिवक्ता परिषद का आयोजन… शताब्दी बेला पर आनुषंगिक संगठनों के साथ मंथन जरूरी… नारायण नामदेव

9
0
 अपनों से मिले प्यार और सम्मान से अभिभूत हूं… रविन्द्र पाराशर अध्यक्ष SBC 
 ABAP भारतीय स्वाभिमान और राष्ट्रीय सम्मान के पुनर्स्थापन के लिए प्रतिबद्ध… अधिवक्ता चितरंजय पटेल 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी स्थापना की शताब्दी वर्ष में आनुषंगिक संगठनों   की भूमिका पर चिंतन करने समन्वय बैठक आयोजित कर रहा है, यह बात कहते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह प्रांत प्रचारक नारायण नामदेव ने अधिवक्ता परिषद के  प्रांतीय आयोजन में उपस्थित अधिवक्ताओं से कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के साथ भारतीय न्याय  व्यवस्था के स्थापना में अपना योगदान सुनिश्चित करें।
इन पलों में छत्तीसगढ़ राज्य अधिवक्ता परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष रविंद्र पाराशर ने अपने सम्मान किए जाने पर अधिवक्ता बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपने परिवार के बीच सम्मान पाकर अभिभूत हूं तथा उम्मीद है कि छत्तीसगढ़ राज्य अधिवक्ता परिषद अधिवक्ता के हित कार्यों में आप सबका मार्गदर्शन हमेशा मिलेगा, तो वहीं कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए शक्ति जिला अध्यक्ष अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि अधिवक्ता परिषद भारतीय स्वाभिमान और राष्ट्रीय सम्मान के पुनर्स्थापन के लिए प्रतिबद्ध है।
  
सरस्वती शिशु मंदिर तिलक नगर के सभागर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अभ्यागतों के द्वारा सरस्वती माता एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण, पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ ही प्रशंसा तिवारी के जय मातृ भूमि… देशभक्ति गीत गायन के साथ हुआ।
पश्चात मंचस्थ अतिथि नारायण नामदेव (सह प्रांत प्रचारक), रामधन जी रजक (जिला संघ चालक), प्रदीप शर्मा (नगर संघ चालक), रविंद्र पाराशर (अध्यक्ष स्टेट बार काउंसिल) का स्वागत रमाकांत पांडे (उपाध्यक्ष) ,धर्मेश श्रीवास्तव (महामंत्री), जिलाध्यक्ष दाऊराम चंद्रवंशी एवं राजकुमार अज्ञेय ने पुष्प गुच्छ भेंट कर किया तो वहीं नीरज शर्मा, अखिलेश कुमार, शिखर शर्मा एवं अनंत बाजपेई ने शाल श्रीफल भेंट कर अतिथियों का सम्मान किया।
आज इस आयोजन में प्रफुल्ल शर्मा, दिलीप शर्मा, गणपति राव व गणेश विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तो वहीं विभिन्न जिलों से अधिवक्ता परिषद के पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति रही जिसमें शक्ति जिला महामंत्री विजय चंद्रा, मंत्री भूपेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष वीरेंद्र उपाध्याय, महिला प्रमुख मिताली भारद्वाज कोरबा जिला से अरुण सिंह, रायपुर शिवेंदु पांड्या के साथ बिलासपुर जिला एवं उच्च न्यायालय के अधिवक्ता गण शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here