Home मुख्य ख़बरें दुनिया भर में पेट्रोल का हाहाकार, मगर भारत में हालात बेहतर: ग्लोबल...

दुनिया भर में पेट्रोल का हाहाकार, मगर भारत में हालात बेहतर: ग्लोबल रिपोर्ट ने खोली आंखें

6
0

रघुराज –

आज कल रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में पेट्रोल की किल्लत को लेकर जो अफरा-तफरी मची है, उसके पीछे का सच जानना बहुत जरूरी है। जो लोग बिना सोचे समझे सरकार को कोस रहे हैं, उन्हें यह हालिया रिपोर्ट जरूर देखनी चाहिए।

ग्लोबल रिपोर्ट के हैरान करने वाले आंकड़े:
म्यांमार: पेट्रोल की कीमतों में 100% से ज्यादा का इजाफा हुआ है।

पाकिस्तान: पेट्रोल 460 पाकिस्तानी रुपये तक पहुंच गया है यानी 55% की वृद्धि।

अमेरिका: दुनिया का सबसे अमीर देश भी 45% इन्फ्लेशन झेल रहा है।
हांगकांग: यहां पेट्रोल लगभग 340 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा में बिक रहा है।

अन्य देश: कनाडा में 32%, फ्रांस में 18% और चीन में 31% की रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

भारत इतना सुरक्षित क्यों है?
जब पूरी दुनिया युद्ध और सप्लाई चेन की वजह से तेल के लिए तरस रही है, भारत सरकार ने रूस से सस्ता तेल खरीदने और बेहतर कूटनीति की वजह से भारत को इस तबाही से बचा कर रखा है।

रायपुर में जो भीड़ दिख रही है, वह अक्सर पैनिक बाइंग यानी डर में ज्यादा खरीदारी करने की वजह से होती है। अगर आज देश में मजबूत नेतृत्व नहीं होता, तो हमारे यहां भी पेट्रोल के दाम 300 रुपये के पार होते।

जो लोग बिना तथ्यों के सिर्फ विरोध करते हैं, उन्हें यह फैक्ट-बेस्ड रिपोर्ट दिखाओ। ग्लोबल डेटा झूठ नहीं बोलता। सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को इतने बड़े संकट में भी संभाल रखा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here