Home चर्चा में सभापति पूजा राजू सिन्हा की पहल से सेमरा (सी) को मिला नया...

सभापति पूजा राजू सिन्हा की पहल से सेमरा (सी) को मिला नया पानी टैंकर ग्रामवासियों सहित क्षेत्र वासियों ने जताया आभार

1
0

खिलेश साहू

कुरूद। धमतरी जिले के ग्राम सेमरा (सी) में पेयजल संकट को दूर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। जिला पंचायत सभापति श्रीमती पूजा राजू सिन्हा के सहयोग एवं मार्गदर्शन में जिला पंचायत विकास निधि (15वें वित्त आयोग) के अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरा (सी) को नया पानी टैंकर प्रदान किया गया।
टैंकर शुभारंभ कार्यक्रम में जनपद पंचायत कुरूद अध्यक्ष गितेश्वरी साहू, ग्राम सेमरा (सी) सरपंच छबीलेश सिन्हा, पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। अतिथियों की मौजूदगी में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ पानी टैंकर का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर बताया गया कि टैंकर का मुख्य उद्देश्य गांव में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या का समाधान करना है, ताकि ग्रामीणों को स्वच्छ एवं पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सके। टैंकर पर जिला पंचायत सभापति पूजा राजू सिन्हा द्वारा ग्राम पंचायत सेमरा (सी) में किए जा रहे विकास कार्यों का भी उल्लेख किया गया है।

ग्रामवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए जिला पंचायत सभापति पूजा राजू सिन्हा के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि नए पानी टैंकर से गांव में पेयजल व्यवस्था मजबूत होगी और गर्मी के दिनों में लोगों को राहत मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here