Home एजुकेशन & जॉब NEET 2026 पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन: फीस रिफंड के...

NEET 2026 पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन: फीस रिफंड के साथ अगले साल से ऑनलाइन एग्जाम का ऐलान

7
0

मेडिकल में दाखिले के लिए देश की सबसे अहम परीक्षा NEET 2026 का पेपर लीक हो गया था। इसके बाद राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी NTA ने नीट परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया था जिसके बाद पूरे देश में जमकर हंगामा हुआ था। अब शुक्रवार को एनटीए ने जानकारी दी है कि NEET 2026 को दोबारा से 21 जून को दोबारा से आयोजित कराई जाएगी। एनटीए के इस ऐलान के बाद शुक्रवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने नीट परीक्षा को लेकर कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने सबसे बड़ी जानकारी ये भी दी कि अगले साल से नीट की परीक्षा कंप्यूटर पर आयोजित कराई जाएगी यानी ऑनलाइन मोड में होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here