Home चर्चा में भव्य पूजा-अर्चना, भोग-भंडारा एवं प्रसादी वितरण के साथ धूमधाम से मनाई गई...

भव्य पूजा-अर्चना, भोग-भंडारा एवं प्रसादी वितरण के साथ धूमधाम से मनाई गई शनि देव महाराज की जयंती

12
0
जिला संवाददाता डुगेश्वर संजू साहू
भवानीपुर (पलारी)। ग्राम पंचायत वटगन कौवाडीह स्थित शनि मंदिर में शनिवार को भगवान शनि देव महाराज का जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ भव्य रूप से मनाया गया। पूरे गांव में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शनि देव महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस पावन अवसर पर देवों के देव महादेव, संकटमोचन हनुमान जी एवं शनि देव महाराज की विशेष पूजा की गई। मंदिर परिसर “जय शनि देव महाराज” के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने तेल, फूल-माला एवं प्रसाद अर्पित कर परिवार एवं गांव की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान विशाल भोग-भंडारा एवं प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों ने मिलकर पूरे कार्यक्रम को सफल बनाया।
धार्मिक आयोजन में प्रमुख रूप से जगेसर शाहीस, नानूराम, दौलतराम, राजेश शर्मा, मनोज वर्मा सहित समस्त ग्रामवासी कौवाडीह उपस्थित रहे। सभी भक्तजन भक्ति में लीन होकर शनि देव महाराज की आराधना करते नजर आए।
ग्रामीणों ने बताया कि प्रतिवर्ष गांव में शनि जन्मोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है, जिससे गांव में धार्मिक वातावरण बना रहता है तथा लोगों में आस्था और एकता का संदेश मिलता है।
कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं ने एक स्वर में “जय शनि देव महाराज” का उद्घोष किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here