Home चर्चा में गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र के 21 गांवों में आज़ादी...

गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र के 21 गांवों में आज़ादी के दशकों बाद बिजली पहुंचने की ऐतिहासिक पहल

6
0

संवाददाता – जवाहर यादव

गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र के 21 गांवों में आज़ादी के दशकों बाद बिजली पहुंचने की ऐतिहासिक पहल निश्चित रूप से विकास की नई रोशनी लेकर आएगी।
एमडी श्री भीम सिंह कंवर जी के रामगढ़ क्षेत्र दौरे के बाद इस कार्य में तेजी आई है। भाजपा जिलाध्यक्ष आदरणीय देवेंद्र तिवारी जी के साथ भाजपा मण्डल अध्यक्ष आदरणीय राजाराम राजवाड़े जी, जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा जिला मंत्री आदरणीया शिव कुमारी सोनपाकर जी भाजपा जिला मंत्री आदरणीय ईश्वर जनपद अध्यक्ष आदरणीया आशा देवी सोनपाकर जी राजवाड़े जी महामंत्री सुरेश राजवाड़े जी रमेश तिवारी जी दिलीप राजवाड़े जी भाजपा मंडल सोनहत के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्या को प्रमुखता से उठाया था।
इसके पश्चात आदरणीय देवेंद्र तिवारी जी ने रायपुर में स्वयं एमडी साहब से मुलाकात कर विषय को गंभीरता से रखा। परिणामस्वरूप बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सर्वे कराया गया और अब 14.88 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है।
यह केवल बिजली परियोजना नहीं, बल्कि वनांचल में रहने वाले हजारों परिवारों के जीवन में विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और बेहतर भविष्य की नई शुरुआत है।
रामगढ़ क्षेत्र की जागरूक जनता, जनप्रतिनिधियों के सतत प्रयास और भाजपा सरकार की संवेदनशील कार्यशैली का यह सकारात्मक परिणाम है।
यह है प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी और मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी के सुशासन का प्रभाव, जहाँ अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाना ही सरकार की प्राथमिकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here