पेंड्रा संवाददाता दीपक कश्यप
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। लगातार बढ़ती डीजल-पेट्रोल की कीमतों के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष गजमाती भानु के नेतृत्व में स्थानीय सुलतानिया पेट्रोल पम्प पेंड्रा में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप पहुंचकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आम जनता पर बढ़ती महंगाई का बोझ डालने का आरोप लगाया।प्रदर्शन में पूर्व विधायक डॉ. के. के. ध्रुव, आदिवासी कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक अर्चना पोर्ते एवं छाया विधायक गुलाब राज विधायक प्रतिनिधि पंकज तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद की और सरकार से तुरंत कीमतें कम करने की मांग की।जिलाध्यक्ष गजमाती भानु ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे गरीब, किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है और सरकार जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।
पूर्व विधायक डॉ. के. के. ध्रुव ने कहा कि ईंधन की कीमतों में वृद्धि का सीधा असर रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ता है। परिवहन महंगा होने से खाद्य सामग्री और आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज बनकर सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। आदिवासी कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक अर्चना पोर्ते ने कहा कि महंगाई का सबसे ज्यादा असर ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। किसानों की खेती की लागत बढ़ गई है और आम लोगों का जीवन संकट में है। छाया विधायक गुलाब राज ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता अब सरकार की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त हो चुकी है। आने वाले समय में कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर और बड़ा आंदोलन करेगी।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि जल्द कीमतों में कमी नहीं की गई तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि पंकज तिवारी वरिष्ठ कांग्रेसी ओमप्रकाश बंका वरिष्ठ कांग्रेसी मुद्रिका सर्राटी पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष रमेश साहू आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष बेचू अहिरेश ब्लॉक जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह पूकांग्रेस अध्यक्ष बलबीर करसायल पूर्व ब्लैक अध्यक्ष मूलचंद कुशराम पूर्व जनपद अध्यक्ष ममता पैकरा असंगठित जिला अध्यक्ष मनीष दुबे जयश्री कुशराम पार्षद बजरंग महालवाला पार्षद राजेश सोनी पार्षद राजेश गुप्ता पार्षद रमेश कोल अमित सोनी पवन केशरी रियांश सोनी शिवांश दुबे एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अनुज ताम्रकार प्रशांत तिवारी पारस जैन कोमल राठौर मालती वक्र रेखा तिवारी सुनीता तिमोथी सविता राठौर शहनाज बानो सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे ।








