Home चर्चा में “आस्था, संस्कृति और विरासत के संरक्षण हेतु दृढ़-संकल्पित है डबल इंजन सरकार

“आस्था, संस्कृति और विरासत के संरक्षण हेतु दृढ़-संकल्पित है डबल इंजन सरकार

7
0

सरगुजा संवाददाता विकास अग्रवाल।

प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के कुशल मार्गदर्शन और माननीय कैबिनेट मंत्री श्री राजेश अग्रवाल जी के नेतृत्व में अम्बिकापुर विधानसभा क्षेत्र के धार्मिक एवं पुनीत स्थलों के विकास और जीर्णोद्धार का कार्य निरंतर गति से आगे बढ़ रहा है।

इसी क्रम में ग्राम फुलचुही, उदयपुर स्थित पंचमुखी पहाड़ी में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सीढ़ी निर्माण एवं मंदिर भवन के पुनर्निर्माण कार्य एवं ग्राम डांड़गांव, उदयपुर में मंदिर निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ।

डबल इंजन भाजपा सरकार सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण, धार्मिक स्थलों के विकास और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है, जिससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिले और स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त हों।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here