Home चर्चा में पेंड्रा में संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ

पेंड्रा में संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ

11
0

दीपक कश्यप/पेंड्रा –

पेंड्रा स्थित शिव मंदिर, हाईस्कूल प्रांगण में संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ अत्यंत भक्तिमय वातावरण में हुआ। कथा के प्रथम दिवस भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति बहनों ने पारंपरिक वेशभूषा में सहभागिता निभाते हुए नगर भ्रमण किया। जय श्रीराम एवं हरि नाम संकीर्तन से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा।

कलश यात्रा के पश्चात देव प्रतिष्ठा एवं कथा का शुभारंभ परम पूज्य श्रीमद् गगनदास श्रीरामानुजाचार्य श्री स्वामी राघवेंद्राचार्य जी महाराज के श्रीमुख से हुआ। कथा में श्रद्धालुओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

द्वितीय दिवस की कथा में ध्रुव चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया गया। महाराज श्री ने ध्रुव जी की अटूट भक्ति, तपस्या एवं भगवान के प्रति समर्पण का वर्णन करते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कार एवं भक्ति मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। कथा श्रवण कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

समस्त भक्त मंडल परिवार द्वारा सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से कथा में उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here