Home मुख्य ख़बरें पेट्रोल-डीजल फिर हुआ महंगा: 5 दिन में दूसरी बार बढ़े दाम, आम...

पेट्रोल-डीजल फिर हुआ महंगा: 5 दिन में दूसरी बार बढ़े दाम, आम आदमी को बड़ा झटका

6
0

 देशवासियों को 5 दिन में दूसरी बार बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल-डीजल के दाम में फिर इजाफा हुआ है। सरकारी पेट्रो कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगभग 90 पैसे की बढ़ोतरी की है। पेट्रोल 86 पैसे और डीजल 83 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। अब पांच दिन में करीब 4 रुपये प्रति लीटर दाम बढ़ चुके हैं। इससे पहले 15 मई, शुक्रवार को ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।

इस नई बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 98.64 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जिसमें 87 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। वहीं डीज़ल की कीमत 91.58 रुपये प्रति लीटर है, जो 91 पैसे ज़्यादा है। जबकि मुंबई में पेट्रोल की कीमत 91 पैसे बढ़कर 107.59 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल की कीमत 94 पैसे बढ़कर 94.08 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here