Home कांकेर बिजली बंदी से परेशान हाहालद्दी दोड़दे के ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, विभाग...

बिजली बंदी से परेशान हाहालद्दी दोड़दे के ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, विभाग के खिलाफ जताया आक्रोश

13
0

हाहालद्दी दोड़दे में लगातार बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गांव में बार-बार बिजली बंद होने और लो-वोल्टेज की समस्या से नाराज लोगों ने मोर्चा खोलते हुए बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में कई घंटों तक बिजली गुल रहती है, जिससे दैनिक जीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। बिजली नहीं रहने से पेयजल व्यवस्था चरमरा गई है, वहीं बच्चों की पढ़ाई और किसानों के कामकाज पर भी असर पड़ रहा है।

आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। इसी से नाराज होकर ग्रामीणों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया और जल्द सुधार की मांग की।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द नियमित बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन और बिजली विभाग से तत्काल व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here