Home चर्चा में प्रधान पाठक पदोन्नति को लेकर शिक्षक संघ ने किया स्वागत, आरंग में...

प्रधान पाठक पदोन्नति को लेकर शिक्षक संघ ने किया स्वागत, आरंग में उठी जल्द नियुक्ति की मांग

26
0

सोमन साहू –

आरंग लोक शिक्षण संचालक द्वारा विगत दिवस सभी संभागीय संयुक्त संचालकों व जिला शिक्षा अधिकारियों को 30 जून तक शिक्षकों , प्राथमिक तथा माध्यमिक शालाओं में प्रधान पाठकों की पदोन्नति संबंधी दिशा निर्देश जारी किया गया है छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन इकाई आरंग ने इसका स्वागत किया है मिली जानकारी अनुसार प्राथमिक प्रधान पाठकों के पदांकन की प्रक्रिया लगभग पूर्ण हो चुकी है रायपुर संभाग को छोड़कर अन्य संभाग में मिडिल प्रधान पाठकों के पद पर पदोन्नति हो चुकी है.

रायपुर जिले में शाला के वरिष्ठ शिक्षक गण ही प्रभारी के रूप में प्रधान पाठक का दायित्व संभाल रहे हैं जिससे शिक्षण व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है शिक्षक संघ आरंग अध्यक्ष हरीश दीवान प्रफुल्ल मांझी प्रवक्ता पं छत्रधर दीवान ईश्वर साहू समन्वयक युवराम साहू पूर्व अध्यक्ष राजकुमार दीपक नेमेश्वर साहू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि लगभग दो दशक से पात्र वरिष्ठ शिक्षक गण पदोन्नति की राह देख रहे हैं संघ ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय के सफल संचालन के लिए नई शिक्षा सत्र से पूर्व मिडिल प्रधान पाठकों के पदों पर पदोन्नति की मांग की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here