Home चर्चा में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने 30जून 2026तक शिक्षक एवं माध्यमिक...

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने 30जून 2026तक शिक्षक एवं माध्यमिक शाला प्रधान पाठक पदोन्नति का मांग किया

15
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

आरंग= छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष देवनाथ साहू के नेतृत्व एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेंद्र पारीक की उपस्थिति में डीपीआई के आदेश अनुसार संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग रायपुर से सहायक शिक्षक से शिक्षक एवं शिक्षक से माध्यमिक शाला प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नति का मांग किया।उन्होंने बताया कि रायपुर संभाग में पदोन्नति की कार्यवाही विगत 4 वर्षों से लंबित है जिससे संभाग के सहायक शिक्षक एवं शिक्षक आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान है।जे डी से चर्चा के दौरान प्रतिनिधि मंडल ने सुझाव दिया कि माध्यमिक शाला प्रधान पाठक के पद पर यदि न्यायालयीन बाधा है तो न्यायालय प्रकरण के मामलों के लिए पद सुरक्षित करते हुए शेष पदों पर शिक्षक एलबी संवर्ग का माध्यमिक शाला प्रधान पाठक के पदों पर पदोन्नति डीपीआई के निर्देशानुसार 30 जून 2026 तक पूर्ण किया जावे। इसी तरह सहायक शिक्षक से शिक्षक के पद पर भी 30 जून 2026 तक पदोन्नति करने के मांग को मजबूती से रखा गया। जिस पर जेडी संजीव श्रीवास्तव ने डीपीआई के निर्देशानुसार शीघ्र पदोन्नति की कार्रवाई करने का आश्वासन दिए। प्रतिनिधि मंडल में डॉक्टर भूषण लाल चंद्राकार जिला अध्यक्ष जिला धमतरी, जिला उपाध्यक्ष नंद कुमार साहू,नारद राम बघेल, जिला महासचिव डॉ आशीष नायक,ब्लॉक अध्यक्ष कुरूद दिनेश कुमार साहू, ब्लॉक अध्यक्ष धमतरी गेवाराम नेताम, पंचराम ध्रुव, नन्हू राम कंवर, सुखित राम ध्रुव, छत्रधर दीवान,हीरालाल पटेल हरीश दीवान अध्यक्ष आरंग आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।
देवनाथ साहू
प्रदेश उपाध्यक्ष
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here