Home चर्चा में सोने की खरीदी पर रोक के आह्वान के विरोध में आरंग में...

सोने की खरीदी पर रोक के आह्वान के विरोध में आरंग में कांग्रेस का सांकेतिक प्रदर्शन

12
0

सोमन साहू/आरंग:- सोने की खरीदी पर रोक लगाने के आह्वान के खिलाफ सराफा व्यवसायियों, कारीगरों और इस उद्योग से जुड़े कर्मचारियों के समर्थन में कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के मार्गदर्शन और जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष पप्पू राजेंद्र बंजारे के निर्देशानुसार आज आरंग में सांकेतिक प्रदर्शन का आयोजन किया गया। आरंग शहर ब्लॉक अध्यक्ष खिलावन निषाद के नेतृत्व में आयोजित इस आंदोलन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां, बैनर और स्लोगन लेकर सड़कों पर उतरे। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

रोजी-रोटी के संकट पर जताई चिंता
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए ब्लॉक शहर अध्यक्ष खिलावन निषाद ने कहा कि सोने की खरीदी पर रोक लगाने के आह्वान से पूरा सराफा व्यवसाय ठप होने की कगार पर पहुंच गया है। इससे न केवल बड़े और छोटे सोने-चांदी के व्यापारी प्रभावित हो रहे हैं, बल्कि इस व्यवसाय से जुड़े लाखों गरीब कारीगरों और कर्मचारियों के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट (आजीविका का संकट) खड़ा हो गया है।

जनता से संवाद और सोशल मीडिया पर डिजिटल विरोध
आंदोलन के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सराफा बाजारों में जाकर व्यापारियों, कारीगरों और आम जनता से सीधा संवाद किया और इस नीति के दुष्प्रभावों पर चर्चा की। इस दौरान जनता और सराफा व्यवसायियों से बातचीत के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी अपलोड किए गए, ताकि इस डिजिटल मुहिम के जरिए सरकार तक अपनी बात पहुंचाई जा सके। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष कोमल साहू , आरंग शहर अध्यक्ष खिलावन निषाद पार्षद समीर गोरी , भरत लोधी , दीपक चंद्राकर , उपेंद्र साहू , सादिक बैलीम , राममोहन गुप्ता , सुनील बघेल , शैलेश साहू , नारायण सोनी , मनोज सोनकर , मोनू कंदरा , शेखर लोधी , शिवा जल्छतरी , चन्दन लोधी , मुकेश लोधी , राजकुमार जलछत्री , मनीष जलछत्री , गोपि जलछत्री , अंगे लोहार , मोहन साहनी , पुनेन्द्र जलचत्री , पुरन जलछत्री एवं अधिक संख्या मे कॉग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here