Home चर्चा में डायरेक्टर रुंडवाल ने देखी पीएम आवास की प्रगति

डायरेक्टर रुंडवाल ने देखी पीएम आवास की प्रगति

7
0

अर्जुन झा/जगदलपुर। भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के निदेशक वैभव रुंडवाल (आईईएस) ने नगर निगम जगदलपुर में प्रधानमंत्री आवास (शहरी) योजना के तहत एएचपी घटक के एमपीएम साइट अघनपुर में स्लम से व्यवस्थापित हितग्राहियों से मुलाकात की एवं उनके जीवन में इस योजना से आए बदलाव के बारे में जानकारी ली। एएचपी घटक अंतर्गत परियोजना स्थल धरमपुरा 116 यूनिट में निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उनके साथ नगर निगम जगदलपुर के कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज, संबंधित सीएलटीसी भूपेश साहू एवं संजय पांडेय तथा संभाग कार्यालय से क्षेत्रीय कार्यपालन अभियंता प्रशांत शुक्ला एवं डिवीजनल सीएलटीसी अतुल डोंगरे, विकल्प चंद्रवंशी व प्रतीक जोशी और समस्त सर्वेयर उपस्थित थे।

श्री रुंडवाल ने निर्माण पूर्ण होने के उपरांत लंबे समय से रिक्त एएचपी आवासों की जानकारी लेते हुए जल्द से जल्द व्यवस्थापन के आदेश दिए। साथ ही उन्होंने उन साइटों में निवासरत हितग्राहियों से निवास उपरांत आ रही समस्याओं को सुना तथा त्वरित निवारण हेतु निगम के कार्यपालन अभियंता को आदेशित किया। उन्होंने निर्माणाधीन एएचपी साइट का निर्माण कार्य अगस्त माह से पूर्व पूर्ण करने आदेशित किया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 अंतर्गत बीएलसी के क्रमशः 1-1 कच्चे घर, निर्माणाधीन मकान व पूर्ण आवास का भौतिक निरीक्षण कर हितग्राहियों से चर्चा की और उन्हें जल्द निर्माण पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here