विकास अग्रवाल/लखनपुर।
कई सालों से बहुप्रतीक्षित कटकोना से पुहपुटरा,सिरकोतंगा होते हुए रजपुरीकला पहुँच मार्ग के जर्जर अवस्था को लेकर परेशान ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि मंडल ने कांग्रेस के प्रदेश सचिव रणविजय सिंहदेव के नेतृत्व में लखनपुर तहसील कार्यालय पहुँच एसडीएम के समक्ष ज्ञापन सौंपा गया है। तथा जल्द सड़क निर्माण की माँग की। प्रदेश सचिव रणविजय सिंहदेव ने बताया की कटकोना से पुहपुटरा,सिरकोतंगा होते हुए रजपुरी कला तक जाने वाला मार्ग काफ़ी दैनीय स्थिति में पहुँच चुका है यह मार्ग एसईसीएल विश्रामपुर के अधीन आता है जिसे कई बार माँग करने के बाद भी आज तक नहीं बनाया जा सका है। आपको बता दें की यह मार्ग काफ़ी जर्जर स्थिति में हैं तथा बड़ी संख्या में लोग इस रास्ते से आना जाना करते हैं जिसके बाद इस मार्ग के निर्माण की माँग अब और तेज हो गई है जहाँ आज कांग्रेस के पदाधिकारी सहित जनपद सदस्य, प्रतिनिधि मंडल ने तहसील कार्यालय पहुँच एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपा है ।
प्रतिनिधि मंडल ने प्रशासन को दस दिनों का समय दिया है जिसके बाद माँग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन किए जाने की बात कही है। वहीं एसडीएम लखनपुर का इस मामले में कहना है कि मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी जाएगी जिसके बाद ही कोई निर्णय लिया जा सकेगा फिलहाल उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद ही मामले में कोई निष्कर्ष निकल पाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश सचिव रणविजय सिंहदेव के साथ जिला उपाध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता,जनपद सदस्य धर्मेंद्र झारिया,मुकेश सिंह,मोहनलाल सहित ग्राम पंचायत कटकोना,पुहपुटरा,सिरकोतंगा के सरपंच सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।फिलहाल अब देखने वाली बात होगी क्या प्रशासन इस मामले में कोई हल निकाल पाता है या फिर लोगो को माँग कहीं फ़ाइलों के आवेदनों में ही दबकर रह जाएगी और कब तक इस जर्जर मार्ग में लोग ऐसे ही चलने को मजबूर रहेंगे।








