Home कोरबा क्षेत्र क्रमांक 21 के जनपद सदस्य फिरंत (पप्पू) राठौर ने उठाई...

क्षेत्र क्रमांक 21 के जनपद सदस्य फिरंत (पप्पू) राठौर ने उठाई बिजली समस्या की आवाज

2
0

करतला संवाददाता – योगेन्द्र राठौर

फरसवानी विद्युत सब स्टेशन में 33 केवी स्टंप ब्रेकर लगाने CSPDCL को सौंपा मांग पत्र
कोरबा। करतला जनपद पंचायत अंतर्गत क्षेत्र क्रमांक 21 के जनपद सदस्य फिरंत (पप्पू )राठौर ने फरसवानी क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली समस्याओं को लेकर बिजली विभाग के समक्ष मांग उठाई है। उन्होंने CSPDCL कोरबा के कार्यपालन अभियंता को मांग पत्र सौंपकर फरसवानी विद्युत सब स्टेशन में 33 केवी स्टंप ब्रेकर लगाए जाने की मांग की है।
मांग पत्र में बताया गया है कि फरसवानी विद्युत सब स्टेशन में 33 केवी लाइन हेतु स्टंप ब्रेकर की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण क्षेत्र में बार-बार बिजली बाधित हो रही है। तकनीकी खराबी आने पर सुधार कार्य में भी काफी परेशानी होती है, जिससे उपभोक्ताओं को लंबे समय तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ता है।

जनपद सदस्य फिरंत (पप्पू) राठौर ने कहा कि बरपाली एवं आसपास के क्षेत्रों में 33 केवी लाइन में खराबी आने पर फरसवानी सब स्टेशन की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो जाती है। इससे ग्रामीणों, किसानों एवं व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने विभाग से जल्द से जल्द 33 केवी स्टंप ब्रेकर लगाने हेतु स्वीकृति प्रदान कर कार्य शुरू कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों को सुचारु एवं निर्बाध बिजली सुविधा मिल सके।
यह मांग पत्र 20 मई 2026 को सुशासन तिहार शिविर, ग्राम देवलापाठ में सौंपा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here