Home कोरबा कोयला गिराने की पुरानी बात को लेकर मारपीट करने वाले आरोपियों दीपका...

कोयला गिराने की पुरानी बात को लेकर मारपीट करने वाले आरोपियों दीपका पुलिस ने की कठोर कार्यवाही

22
0

-अपराध क्रमांक 188/2026 धारा 109(1),296,351(3),3(5) बी एन एस

-कोयला गिराने की पुरानी बात को लेकर मारपीट करने वाले आरोपियों पर की गयी कठोर कार्यवाही करते हुए दीपका पुलिस ने आरोपियों पर

-हत्या के प्रयास मे गिरफ्तार कर भेजे गए न्यायिक रिमांड पर कटघोरा जेल भेजा गया वहीं आरोपियो को को काम कर रहे कंपनी से भी सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें नौकरी से निकला गया

हेमचंद्र सोनी/दीपका –

दीपका पुलिस के द्वारा इन आरोपियों का नाम सार्वजनिक करते हुए इस धारा के तहत अपराध क्रमांक 188/2026* धारा 109(1),296,351(3),3(5) बी एन एस मारपीट करने वाले आरोपियों पर की गयी कठोर कार्यवाही की गई है जिसमे गिरफ्तार आरोपी चन्दन सिंह पिता सत्येंदर सिंह उम्र 25 वर्ष साकिन मानियाराडीह थाना नबीनगर जिला औरंगाबाद (बिहार) हाल मुकाम झाबर थाना दीपका जिला कोरबा (छ ग) राहुल सिंह पिता सिकंदर सिंह उम्र 24 वर्ष साकिन मानियाराडीह थाना नबीनगर जिला औरंगाबाद बिहार हाल मुकाम झाबर थाना दीपका जिला कोरबा छ ग

प्रार्थी राहुल सिंह द्वारा थाना दीपका मे रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि 22 अप्रेल 2026 को जब वह ड्यूटी करके वापस अपने घर जा रहा था उसी दौरान क्रांति दुकान के पास आरोपी राहुल सिंह, चन्दन सिंह अपने अन्य साथी के साथ अपने कार से आये और प्रार्थी को गिराकर लाठी, डंडो से मारपीट किये, कुछ लोगो को आता देख आरोपीगण प्रार्थी को वही छोडकर भाग गए। प्रार्थी अपना इलाज कराने के बाद थाना आकर अपना रिपोर्ट दर्ज कराया, उक्त रिपोर्ट पर दर्ज अपराध मे विवेचना के दौरान धारा 109(1) जोड़ कर आरोपी गण राहुल सिंह तथा चन्दन सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड मे भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here