आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग:-पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज कांग्रेस भवन आरंग में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके मूर्ति पर माल्यार्पण कर देश के प्रति उनके बलिदान और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को याद किया।
महामाया पारा में बहा सेवा का जज्बा
इसी कड़ी में रायपुर जिला ग्रामीण युवा कांग्रेस के तत्वावधान में आरंग के महामाया पारा में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ‘रक्तदान-महादान’ के संकल्प के साथ आयोजित इस शिविर में 50 से अधिक रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं ने युवा कांग्रेस के इस सेवाभावी प्रयास की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि (सद्भावना दिवस) पर रक्त दान कर दूसरों का जीवन बचाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष आरंग शहर खिलावन निषाद जिला अध्यक्ष रायपुर ग्रामीण सजल चंद्राकर मंडल अध्यक्ष भारत लोधी मंडल प्रभारी तुलसी भाई पटेल पार्षद समीर सागीर गोरी ईश्वर पटेल पार्षद प्रतिनिधि सूरत सोनकर गौरव चंद्राकर मनमोहन गुप्ता सादिक बेलिम चंद्रहास साहू बीके भारद्वाज देवेंद्र घृतलहरे लोमस हेमलता लोधी कुलदीप लोधी साहू सलमान खान सागर जोशी इंद्रजीत कुमार साहू गणेश बंदे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।








