बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1.164 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक 21 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बरभाठा बेलतरा निवासी नीरज कुमार नेताम अपने घर में बड़ी मात्रा में गांजा छिपाकर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस अंशिका जैन ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और निर्देश मिलने के बाद पुलिस टीम के साथ मौके पर दबिश दी गई।
तलाशी के दौरान आरोपी के घर से 1.164 किलो गांजा बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी नीरज कुमार नेताम (37 वर्ष) को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अमृतलाल साहू, उपनिरीक्षक विष्णु यादव, सहायक उपनिरीक्षक पवन सिंह समेत थाना रतनपुर की टीम की अहम भूमिका रही।








