Home चर्चा में पलारी में क्रिकेट का महाकुंभ: यादव प्रीमियर लीग का भव्य आगाज, ...

पलारी में क्रिकेट का महाकुंभ: यादव प्रीमियर लीग का भव्य आगाज, 40 टीमों ने लिया हिस्सा

4
0
संवाददाता डुगेश्वर संजू साहू
भवानीपुर (पलारी)। नगर पंचायत पलारी के खेल स्टेडियम में आज खेल उत्साह, जोश और उमंग का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जब यादव प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया। जिले भर से पहुंची 40 टीमों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर खेल प्रतिभा का दम दिखाने मैदान में कदम रखा। खिलाड़ियों और दर्शकों की भारी उपस्थिति से पूरा स्टेडियम खेलमय माहौल में बदल गया।
उद्घाटन समारोह में समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं खेल प्रेमियों की बड़ी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य पर अपने विचार व्यक्त किए। संचालन प्रदेश महामंत्री लोकेश यदु ने किया।।
सर्व यादव समाज प्रांताध्यक्ष रमेश यदु ने कहा कि खेल केवल जीत और हार तक सीमित नहीं है बल्कि यह युवाओं को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और संघर्ष करना सिखाता है। उन्होंने युवाओं से खेलों के प्रति अधिक रुचि लेने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकजुटता और प्रतिभा को नई दिशा प्रदान करते हैं।
जिलाध्यक्ष संतोष यदु ने कहा कि समाज के खिलाड़ियों को एक मंच देने और उनकी प्रतिभा को पहचान दिलाने के उद्देश्य से इस तरह के आयोजन किए जा रहे हैं। खेलों से समाज और युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होता है।
जनपद अध्यक्ष बलौदाबाजार सुलोचना यादव ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल हमें अनुशासन, धैर्य और टीम भावना का पाठ पढ़ाता है तथा युवाओं को सकारात्मक दिशा की ओर अग्रसर करता है।
जनपद अध्यक्ष पलारी सविता भीम यादव ने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि युवाओं के विकास में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
नगर पंचायत उपाध्यक्ष पिंटू वर्मा ने कहा यादव समाज में इस प्रकार का आयोजन प्रेरणा देने वाला है इससे युवाओं
 समाज के प्रति समर्पण बढ़ेगा।।
प्रतियोगिता के शुभारंभ के साथ ही मैदान में रोमांच और उत्साह का माहौल देखने को मिला। अब आने वाले मुकाबलों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं, जहां खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर खिताब जीतने के लिए पूरा दमखम लगाएंगे।
खेल प्रेमियों का कहना है कि यह प्रतियोगिता आने वाले दिनों में पलारी क्षेत्र के लिए खेल उत्सव का रूप ले सकती है।इस अवसर प्रमुख रूप से युवा जिलाध्यक्ष उमेश यदु सरपंच रासौटा गजपति यादव  सरपंच गाड़ाभाटा नीलकंठ यादव महामंत्री बोधन यादव पूर्व जिलाध्यक्ष दुजेराम यादव कोषाध्यक्ष हरीश यादव युवा संगठन मंत्री प्रशांत यादव युवा प्रकोष्ठ जिला महामंत्री रितेश यादव पलारी ब्लाक अध्यक्ष मनीराम यादव बलौदाबाजार ब्लाक अध्यक्ष मनीराम यादव पार्षद नगर पंचायत रोहंसी लखन यादव सामाजिकगण शेखर यादव दिलेश्वर यादव आजूराम यादव मोहन यादव रोहित यादव भूमेश धेनुसेवक हरिकीर्तन यादव हेमलाल यादव परमेश्वर यदु लाला यादव दुर्गेश यादव देवेंद्र यादव जितेंद्र यादव डागेश यादव गोपाल यादव मनीष यादव मुकेश यादव सहित बड़ी संख्या में यादव समाज के लोग उपस्थित रहे।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here