Home मुख्य ख़बरें पीएम मोदी की बेंगलुरु यात्रा के दौरान सुरक्षा में चूक, विस्फोटक बरामदगी...

पीएम मोदी की बेंगलुरु यात्रा के दौरान सुरक्षा में चूक, विस्फोटक बरामदगी के मामले में 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

1
0

पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक मामले में 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। पीएम मोदी के कर्नाटक (Karnataka) की राजधानी बेंगलुरु (Bengaluru) दौरे के दौरान प्रधानमंत्री के रास्ते में जिलेटिन की छड़ें बरामद हुई थी। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है और ये विस्फोटक सामग्री कहां से आई, इसका भी पता नहीं चल सका है। इस बीच राज्य के 6 पुलिसकर्मियों को सुरक्षा में चूक को देखते हुए जांच पूरी होने तक सस्पेंड कर दिया गया है।

बेंगलुरु दक्षिण जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) आर श्रीनिवास गौड़ा ने एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर (PSI), एक असिस्टेंट पुलिस सब-इंस्पेक्टर (ASI) और 4 कांस्टेबल को कथित तौर पर ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड कर दिया है।

यह घटना 10 मई को हुई थी। प्रधानमंत्री मोदी ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के 45 साल पूरे होने और इसके संस्थापक श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मदिन के पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बेंगलुरु के दौरे पर आए थे। कनकपुरा रोड के पास जंगल वाले इलाके से सटी एक कच्ची सड़क से 20 फीट की दूरी पर जिलेटिन की 2 छड़ें, 6 अगरबत्तियां, एक माचिस, सेलोफेन टेप, एक बैटरी पैक, तार और एक सर्किट बोर्ड जैसी दिखने वाली चीजें मिली थी। ये विस्फोटक प्रधानमंत्री के दौरे से करीब डेढ़ घंटे पहले बरामद किए गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here