दुनियाभर के देशों में इबोला वायरस को लेकर डर बढ़ता जा रहा है। इस वायरस की मार सबसे ज्यादा अफ्रीकी देश कांगो में पड़ी हुई है। WHO ने इबोला को लेकर टेंशन में है और लोगों से सावधान रहने की अपील की है। भारत सरकार भी इस इबोला वायरस को लेकर अलर्ट मोड पर है। हालांकि, इस बीच खबर सामने आई है कि बेंगलुरु के एयरपोर्ट पर युगांडा की एक महिला को इबोला जांच के लिए आइसोलेशन में रखा गया है।
सामने आई जानकारी के अनुसार, बीते 23 मई को केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची 28 वर्षीय युगांडा की एक महिला को इबोला जांच के लिए आइसोलेशन में रखा गया है। इस वायरल बीमारी को लेकर वैश्विक अलर्ट के बीच इबोला की जांच के लिए उसके सैंपल लिए जाने के बाद, एहतियाती कदम के तौर पर इस महिला को इंदिरा नगर स्थित महामारी रोग अस्पताल में आइसोलेट कर दिया गया है।








