Home चर्चा में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा मंडल सीतापुर, मैनपाट, दरिमा, नवानगर, धौरपुर व...

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा मंडल सीतापुर, मैनपाट, दरिमा, नवानगर, धौरपुर व बतौली के कार्यकारिणी की घोषणा

7
0
सरगुजा संवाददाता – विकास अग्रवाल
अम्बिकापुर ।
संकल्प भवन भाजपा कार्यालय के आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा सरगुजा जिला के अध्यक्ष राकेश गुप्ता (बबलू) की सहमति से पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा मंडल सीतापुर, मैनपाट, दरिमा, नवानगर, धौरपुर व बतौली मंडलों के कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने तथा जनहित के कार्यों में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की भूमिका को सशक्त बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई इस अवसर पर नवगठित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को संगठन की रीति-नीति, अनुशासन एवं सेवा भाव के साथ कार्य करने हेतु भाजपा जिलाध्यक्ष ने शुभकामनाएं दी ।
बैठक का संचालन वीर सोनी व आभार पंकज गुप्ता ने किया ।
इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता (बबलू), ओबीसी मोर्चा कार्यालय मंत्री नंदकिशोर ताम्रकार, कोषाध्यक्ष निशांत गुप्ता (मोंटी) ,  ओबीसी मोर्चा मंत्री मनोज प्रसाद गुप्ता, सह कार्यालय मंत्री गणेश कुशवाहा सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here