-संकल्प पत्र के विमोचन के साथ भाजपा ने रखा विकास का रोडमैप, ट्रिपल इंजन सरकार बनाने का आह्वान
-चुनावी प्रभारी अनुराग सिंह देव के कुशल नेतृत्व में भाजपा का प्रचार अभियान पहुंचा निर्णायक चरण में
सोमन साहू/बम्हनीडीह/जांजगीर-चांपा/सक्ती/रायपुर// नगर पंचायत बम्हनीडीह चुनाव में भाजपा के पक्ष में लगातार जनसमर्थन बढ़ता जा रहा है। भाजपा के चुनावी अभियान को आज उस समय और अधिक मजबूती मिली जब छत्तीसगढ़ शासन के माननीय उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी एवं कैबिनेट मंत्री तथा आरंग विधायक माननीय गुरु खुशवंत साहेब जी की गरिमामयी उपस्थिति में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया।
जनसभा में दोनों नेताओं ने नगरवासियों से विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के लिए भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी रमेश कुमार डडसेना एवं सभी पार्षद प्रत्याशियों को कमल छाप पर मतदान कर प्रचंड मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों ने उत्साहपूर्वक “विकास का कमल खिलाएंगे, भाजपा को जिताएंगे” के जयघोष के साथ भाजपा की ऐतिहासिक विजय का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा का “संकल्प पत्र” भी जारी किया गया। संकल्प पत्र के माध्यम से नगर पंचायत बम्हनीडीह के सर्वांगीण विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, प्रकाश व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
माननीय उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी ने कहा कि डबल इंजन भाजपा सरकार के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं तथा नगर पंचायत बम्हनीडीह में भाजपा की सरकार बनने के बाद विकास को नई गति मिलेगी। वहीं कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार बनने से क्षेत्र के विकास को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य किए जाएंगे।
नगर पंचायत चुनाव में भाजपा के पक्ष में माहौल को और अधिक मजबूत बनाने में छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष एवं चुनाव प्रभारी श्री अनुराग सिंह देव जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके कुशल नेतृत्व, प्रभावी रणनीति एवं सतत मार्गदर्शन में भाजपा का चुनाव प्रचार अभियान निरंतर गति पकड़ते हुए निर्णायक चरण में पहुंच चुका है।
विगत कई दिनों से मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी द्वारा जनसभा, डोर-टू-डोर जनसंपर्क, सामाजिक बैठकों एवं वार्ड स्तरीय संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से चलाए जा रहे सघन प्रचार अभियान को जनता का व्यापक समर्थन प्राप्त हो रहा है। नगर के विभिन्न वार्डों में भाजपा के पक्ष में दिखाई दे रहा उत्साह एवं जनविश्वास भाजपा की ऐतिहासिक विजय के स्पष्ट संकेत दे रहा है।
इस अवसर पर सांसद, भाजपा प्रदेश/जिला/मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, प्रत्याशी,कार्यकर्ता साथी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी प्रमुख रुप से उपस्थित थे।।








