Home चर्चा में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गुमलवाड़ा में सुशासन तिहार में भाजपा प्रदेश...

जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गुमलवाड़ा में सुशासन तिहार में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव हुए शामिल

9
0

-सुशासन तिहार जनसमस्याओं के समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी का प्रभावी माध्यम किरण देव

अर्जुन झा/जगदलपुर। सुशासन तिहार के तहत जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत नानगुर मंडल के ग्राम गुमलवाड़ा में शुक्रवार को सुशासन तिहार का आयोजन किया गया। सुशासन तिहार शिविर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव शामिल होकर शिविर में शामिल ग्रामीणजनों से उनके समास्याओं से अवगत होकर तत्काल समस्याओं का समाधान करने शिविर में शामिल अधिकारियों को निर्देश दिया। सुशासन तिहार शिविर में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से अनेक ग्रामवासियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने सुशासन तिहार शिविर में संबोधित करते हुए कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी जबावदारी है ।

समस्याओं को संवेदनशील के निराकरण किया जाना चाहिए। श्री किरण देव ने कहा राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, मूलभूत सुविधाएं एवं किसान हित में लगातार कार्य कर रही है। जिससे क्षेत्र में समग्र विकास सुनिश्चित किया जाए। गुमलवाड़ा में आयोजित शिविर में क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर आवेदन पत्र दिए गए,जिन पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्रवाई शुरू की गयी । अधिकारियों ने मौके पर ही कई आवेदनों का निराकरण किया और शेष आवेदनों को समयबद्ध निपटारे हेतु आश्वस्त किया। श्री देव ने कहा सुशासन तिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है जिसके माध्यम से विभिन्न विभाग सीधें जनता के बीच पहुंचकर अपनी योजनाओं, कार्यो की जानकारी देते है और समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करते हैं।

सुशासन तिहार के तहत गुमलवाड़ा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव का ग्रामवासियों ने धुरवा नाचा व पारंपरिक रूप से जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया।

सुशासन तिहार कार्यक्रम में जगदलपुर विधानसभा के ग्राम गुमलवाड़ा में आयोजन किया गया। गुमलवाड़ा में आयोजित क्लस्टर स्तरीय शिविर में 23 ग्राम पंचायतों के क्षेत्रवासी शामिल हुयें। शिविर में 32 विभागों का स्टाल लगाए गए। शिविर में लगे स्टालों का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव एवं जनप्रतिनिधियों ने निरीक्षण कर वहां उपस्थित जनसमूह से सीधे संवाद भी किया। इस दौरान गोदभराई व अन्नप्राशन कार्यक्रम भी कराया गया। सुशासन तिहार शिविर में विभिन्न पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्रियां वितरण किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के हितग्राहियों को चाबी सौंपी गई। शिविर में जनपद पंचायत अध्यक्ष पदलाम नाग, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कश्यप, जनपद पंचायत सदस्य मुहांगुराम नाग,धनसाय भारती,रामानाग, श्रीमती चालकी भगत, पार्वती शर्मा, एवं मंडल अध्यक्ष हरि राम मंडावी,धरमू मंडावी,लखीधर बधेल,गागराराम , चंद्रकांत सेठिया,पीलाराम , जगमोहन,करूणा कश्यप,कमलबती, युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिलाश यादव,नरेन्द्र पांडे,रैदू नाग उदय दुबे, हरिशंकर कश्यप,सीईओ अमित भाटिया,बीईओ अनिल दास,व अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here