Home चर्चा में नानगुर के बाजार क्षेत्र में निर्माणाधीन शेड का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं...

नानगुर के बाजार क्षेत्र में निर्माणाधीन शेड का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने किया निरीक्षण

6
0
बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
नानगुर के बाजार क्षेत्र में चार शेड निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में
जगदलपुर। शुक्रवार को गुमलवाड़ा में आयोजित सुशासन तिहार से शामिल होकर वापसी के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने अकास्मिक रुप से नानगुर में निर्माणाधीन बहुप्रतीक्षित क्षेत्र की मांग के अनुरूप तैयार हो रहे चार शेड निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। वर्षों से क्षेत्र के जनता के मांग पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने नानगुर के  बाजार क्षेत्र में चार शेड निर्माण के कार्य को स्वीकृत करा कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराया था । जिसका निर्माण तेज गति से हो रहा है , और अंतिम चरण का कार्य प्रगति पर है।
 
शुक्रवार को सुशासन तिहार से वापसी के दौरान अकास्मिक रुप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने नानगुर के बाजार क्षेत्र में भव्य रूप से निर्माणाधीन शेड निर्माण का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों व ठेकेदार को समय सीमा में जल्द कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने कहा क्षेत्र के जनता के मांग के अनुरूप नानगुर के बाजार क्षेत्र में  शेड जिसकी लागत 80 लाख रूपए की  राशि से चार नग शेड प्रति शेड की लागत 20 लाख रुपए का निर्माण किया जा रहा है।
बाजार में शेड निर्माण से बाजार में व्यापार कर रहे लोगों को सुविधा होगी। क्षेत्र के लोगों द्वारा शेड निर्माण की मांग रखी गयी थी । जिसपर संज्ञान लेते नानगुर में बाजार शेड निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है। बाजार क्षेत्र में चार शेड के निर्माण से अब क्षेत्र के हमारे ग्रामीण जनता को बारिश व धूप में बाहर बैठने की समस्या से निजात मिलेगा । वह शेड में बैठकर अपना व्यवसाय कर सकेंगे। जिससे हमारे क्षेत्र के जनता को सुविधा मिलेगी। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here