बीजापुर संवाददाता – पुकार बाफना
बीजापुर 02 जून 2026/ग्राम पंचायत मेटापाल में सरपंच पद हेतु आयोजित पंचायत उप निर्वाचन 2026 शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। निर्वाचन में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई।
ग्राम पंचायत मेटापाल के अंतर्गत सम्मिलित ग्राम मेटापाल, मार्रीवाड़ा एवं हिरोली के लिए कुल 02 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इनमें मेटापाल मतदान केंद्र में मेटापाल एवं मार्रीवाड़ा ग्राम के मतदाता शामिल थे, जबकि दूसरा मतदान केंद्र हिरोली में स्थापित किया गया था।
निर्वाचन में कुल 585 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें 286 पुरुष एवं 299 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान के दौरान कुल 432 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिससे 73.85 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
मतदान आंकड़ों के अनुसार पुरुष मतदाताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कुल 230 पुरुष मतदाताओं (80.42 प्रतिशत) ने मतदान किया, जबकि 202 महिला मतदाताओं (67.56 प्रतिशत) ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।
मतदान केंद्रवार मतदाता विवरण इस प्रकार है—
मेटापाल मतदान केंद्र (मेटापाल + मार्रीवाड़ा) : 414 मतदाता
पुरुष : 208
महिला : 206
हिरोली मतदान केंद्र : 171 मतदाता
पुरुष : 78
महिला : 93
निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान दोनों मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण वातावरण बना रहा तथा मतदाताओं ने लोकतंत्र के पर्व में उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। प्रशासन एवं निर्वाचन कर्मियों की व्यवस्था के चलते मतदान सुचारु रूप से संपन्न हुआ।
मुख्य आंकड़े
पद : सरपंच
ग्राम पंचायत : मेटापाल
विकासखंड : बीजापुर
कुल मतदाता : 585
कुल मतदान : 432
मतदान प्रतिशत : 73.85%
पुरुष मतदान : 80.42%
महिला मतदान : 67.56%
यह उप निर्वाचन ग्रामीण क्षेत्र में लोकतांत्रिक जागरूकता एवं जनभागीदारी का एक सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया।








