Home टेक्नोलॉजी Google का बड़ा सुरक्षा अपडेट: अब AI खुद पहचान लेगा फर्जी कॉल्स,...

Google का बड़ा सुरक्षा अपडेट: अब AI खुद पहचान लेगा फर्जी कॉल्स, स्कैम से पहले मिलेगा अलर्ट

23
0

Google ने दुनियाभर के करोड़ों Android यूजर्स के लिए नया सिक्योरिटी फीचर रिलीज किया है। यूजर्स लंबे समय से इस फीचर की मांग कर रहे थे। यह नया फीचर यूजर के फोन पर आने वाले फर्जी कॉल्स को ऑटोमैटिकली डिटेक्ट कर लेगा और फोन पिक करने से पहले वॉर्निंग जारी करेगा। गूगल का यह फीचर पूरी तरह AI बेस्ड है, जो आने वाले कॉल्स की पहचान करके AI इनेबल्ड वॉइस क्लोन, कॉल स्पूफिंग साइबर अटैक आदि से बचाएगा।

पिछले कुछ साल में सबसे ज्यादा डिजिटल अरेस्ट की चर्चा रही है। साइबर अपराधी अधिकारी, पुलिस आदि बनकर बात करते हैं और फिर लोगों के साथ फ्रॉड करते हैं। इसके लिए एआई जेनरेटेड वॉइस का इस्तेमाल करते हैं। यह नया टूल एआई द्वारा बनाए गए वॉइस की पहचान करके यूजर्स को अलर्ट जारी कर देगा, ताकि होने वाले स्कैम से बचा जा सके।

गूगल ने अपने ब्लॉग पोस्ट के जरिए बताया है कि यह नया फर्जी कॉल डिटेक्शन फीचर रोल आउट किया गया है। इसे एक साथ ग्लोबली रिलीज किया गया है। Android 12 या इससे ऊपर के ऑपरेटिंग सिस्टम इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को यह फीचर मिलने लगेगा। यह फीचर खास तौर पर एआई बेस्ड वॉइस क्लोनिंग स्कैम, कॉल स्पूफिंग स्कैम और डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड को रोकने का काम करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here