Home चर्चा में अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ ने मनाया पुरुषोत्तम चंद्रा का जन्मोत्सव…

अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ ने मनाया पुरुषोत्तम चंद्रा का जन्मोत्सव…

48
0
 होटल देवराज में हुआ भव्य आयोजन… 
अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ से संबद्ध अरुणोदय मॉडल कॉन्वेंट स्कूल बासीन के संचालक एवं युवा नेता पुरुषोत्तम चंद्रा का जन्मोत्सव अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ एवं अन्य संगठनों के लोगों की गरिमामय में उपस्थिति  में न्यू होटल देवराज में मनाते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएं दी।
सर्वप्रथम उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने पुरुषोत्तम चंद्रा को शाल भेंटकर जन्मदिन की बधाई दिया तो वहीं अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष दुलीचंद साहू एवं जिला सचिव सरोज महंत ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनको जन्मदिन की बधाई दिया तथा जांजगीर जिला किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य सुरेश जायसवाल ने उन्हें बधाई देते हुए उनके यशस्वी जीवन की कामना की। इन पलों में अलग अलग संगठनों से लोग जन्मोत्सव में शामिल होकर पुरुषोत्तम चंद्रा के जन्मदिन को यादगार बना दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here