Home चर्चा में करगा में साहू सामुदायिक भवन हेतु 7.76 लाख रुपये की स्वीकृति पर...

करगा में साहू सामुदायिक भवन हेतु 7.76 लाख रुपये की स्वीकृति पर जताया आभार – अनुराग साहू

41
0
रिपोर्ट-खिलेश साहू
कुरूद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत करगा में विधायक निधि (प्रभारी मंत्री) योजनांतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए साहू सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 7.76 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान किए जाने पर क्षेत्र के जनपद सदस्य अनुराग साहू ने क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।
अनुराग साहू ने कहा कि साहू सामुदायिक भवन की स्वीकृति से समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह भवन समाज की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता थी, जिसकी लंबे समय से मांग की जा रही थी।
उन्होंने कहा कि विधायक अजय चंद्राकर के नेतृत्व में कुरूद विधानसभा क्षेत्र में निरंतर विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। क्षेत्र की जनभावनाओं एवं आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किए जा रहे ऐसे कार्य आम जनता के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होंगे।
अनुराग साहू ने समस्त साहू समाज एवं ग्रामवासियों की ओर से विधायक अजय चंद्राकर का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके स्वस्थ, सफल एवं दीर्घ राजनीतिक जीवन की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here