Home चर्चा में नवापारा में अवैध रेत को पुनः नदी में डलवाया गया, अकलतरा में...

नवापारा में अवैध रेत को पुनः नदी में डलवाया गया, अकलतरा में अवैध भंडारण रेत जब्त अवैध रेत भंडारण एवं खनिज गतिविधियों पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई जारी

6
0
संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
जांजगीर-चांपा, 09 जून 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में राजस्व,पुलिस एवं खनिज अमले द्वारा जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
 जिला खनि अधिकारी ने बताया कि इसी क्रम में नवापारा क्षेत्र में अवैध रूप से संग्रहित रेत पाए जाने पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए उक्त रेत को पुनः नदी में डलवाया गया। वहीं तहसील अकलतरा अंतर्गत अवैध रूप से भंडारित रेत के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। अकलतरा क्षेत्र में लगभग 45 हाइवा रेत का अवैध भंडारण पाए जाने पर राजस्व एवं संबंधित विभागीय अमले द्वारा मौके पर पहुंचकर रेत को जब्त किया गया तथा नियमानुसार कार्रवाई की गई।
कलेक्टर श्री महोबे ने जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here