Home चर्चा में महिला मोर्चा बैठक में मोदी सरकार के 12 वर्ष बेमिसाल पर चर्चा

महिला मोर्चा बैठक में मोदी सरकार के 12 वर्ष बेमिसाल पर चर्चा

10
0
सरगुजा संवाददाता – विकास अग्रवाल
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर महिला मोर्चा की बैठक संपन्न, जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान
अम्बिकापुर।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शुभांगी बिहाड़े की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में किया गया।
बैठक में विशेष रूप से महापौर मंजूषा भगत, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री एवं कार्यक्रम प्रभारी फुलेश्वरी सिंह, भाजपा जिला महामंत्री अरुणा सिंह, विनोद हर्ष तथा जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह उपस्थित रहीं।
बैठक को संबोधित करते हुए मंजूषा भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
फुलेश्वरी सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। महिला मोर्चा की कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों एवं जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें।
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शुभांगी बिहाड़े ने कहा कि संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में महिला मोर्चा की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी पहुंचाई जाएगी।
कार्यक्रम का संचालन प्रियंका चौबे तथा आभार प्रदर्शन नीलू गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर किरण मिश्रा, सरोज गुप्ता, आशा शुक्ला, नीलम राजवाड़े, ममता तिवारी, पूनम मिश्रा, किरण साहू, रश्मि जायसवाल, आनंदी बड़ा, गुंजन सिंह देव, संगीता कंसारी, नंदिनी, सरस्वती यादव, नलिनी पाण्डेय, रजनी पैकरा, रूपा गुप्ता, हीरमेन राजवाड़े, सुनैना गुप्ता, सजना राजवाड़े, सुजाता गुप्ता, गीता पाण्डेय, ऊषा देवी, ज्योति श्रीवास्तव, सरिता शर्मा, रीना राय, सीमा पैकरा, मणिका पावले, संजना राजवाड़े, पुष्पा, शिवकुमारी, विमला बघेल, ऋतंभरा पाण्डेय, सोनाली दास, मंजू राजवाड़े, किरण पैकरा, कमलेश्वरी पैकरा, संतोषी पावले, नेहा सोनवानी, पूर्णिमा सोनी, मीरा तिवारी, सरिता मिश्रा, अल्पना मिश्रा, साधना मिश्रा, बिस्मतिया, मीरा जायसवाल, रानी सोनी, रीना मिश्रा, रजनी साव, कौशल्या यादव, सुषमा जायसवाल, सविता शर्मा, प्रेमलता गुप्ता, संध्या जायसवाल, चूड़ामणि दास, स्नेहलता गुप्ता, हेमलता शर्मा, शालिनी सिंह, पूर्णिमा सिंह, अर्चना सिंह सहित महिला मोर्चा के विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here