कोरबा संवाददाता – गुरदीप सिंह
कोरबा – जिले के एसईसीएल सुरा कछार रेल्वे साइडिंग से उड़ने वाले भारी धूल डस्ट से लोगों को होने वाली परेशानी को लेकर, कोरबा नगर निगम अंतर्गत वार्ड 65 के पार्षद, प्रेम कुमार साहू ने आज सोमवार को पंखा दफाई रेल फाटक के पास मुख्य मार्ग में चक्काजाम कर दिया। इस चक्काजाम में उनके साथ वार्ड वासियों और प्रदूषण से प्राभावित आसपास के ग्रामीण शामिल हुए। सुबह लगभग 8 बजे शुरू हुआ जो 11 तक चला। न्यूज को मिली जानकारी के अनुसार इस चक्काजाम में सुरा कछार प्रबंधन के अधिकारी, तहसीलदार और बांकी पुलिस की उपस्थिति में आंदोलकारियों के साथ मध्यस्थता हुई। जिसमें मुख्य रूप से रेल्वे साइडिंग में पानी छिड़काव का आश्वाशन था। वहीं आसपास क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के लिए भी कार्य करने का भी आश्वाशन दिया गया है। जिसके बाद चक्काजाम समाप्त कर लिया गया। इस दौरान भारी वाहनों की सड़क के दोनों ओर लंबी कतार लग गई थी। चक्काजाम खुलने के बाद यातायात पूर्व की तरह सुचारू रूप से शुरू हुआ है।








