लखनपुर संवाददाता – विकास अग्रवाल
लखनपुर।
भगवान राजीव लोचन एवं भगवान कुलेश्वरनाथ की पावन नगरी राजिम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत का प्रांत अभ्यास वर्ग दिनांक 12 से 15 जून 2026 को सम्पन्न हुआ। अभ्यास वर्ग का शुभारंभ प्रांत अध्यक्ष डॉ. विकास पाण्डेय जी, प्रांत मंत्री श्री अनंत सोनी जी, अखिल भारतीय जनजाति कार्य प्रमुख श्री निलेश सोलंकी जी एवं निवर्तमान प्रांत संगठन मंत्री श्री महेश साकेत जी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
अभ्यास वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को विद्यार्थी परिषद की कार्यपद्धति, सैद्धांतिक भूमिका, सदस्यता अभियान, आंदोलन की कार्यप्रणाली, प्रभावी भाषण कला, कार्यक्रम नियोजन, “स्क्रीन टाइम टू एक्टिविटी टाइम” जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों का प्रशिक्षण दिया गया।
इस वर्ष अभ्यास वर्ग में कई नवाचार भी किए गए, जिसमें जीरो फूड वेस्ट, नो मोबाइल यूज जैसे संकल्पों के साथ कार्यकर्ताओं में अनुशासन एवं सामाजिक जिम्मेदारी का भाव विकसित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया।
अभ्यास वर्ग में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. आशुतोष मांडवी जी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री चेतस सुखाड़िया जी, क्षेत्रीय जनजाति कार्य प्रमुख श्री रामाधार बैंस जी सहित प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आए कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वर्ग के अंतिम दिवस सरगुजा विभाग की कुछ घोषणाएं हुईं, जिसमें लखनपुर के पलाश पाण्डेय को सरगुजा विभाग का विभाग संयोजक नियुक्त किया गया एवं सत्येंद्र मिश्रा को सरगुजा जिला का संयोजक नियुक्त किया गया। सरगुजा विभाग की छात्रा प्रमुख के रूप में पुनः सृष्टि सिंह को दायित्व दिया गया। साथ ही मनमोहन सिंह को जशपुर जिला संयोजक तथा विकाश महतो को बलरामपुर जिला संयोजक नियुक्त किया गया।








