Home चर्चा में कच्चे घर से पक्के आशियाने तक का सफर, पीएम आवास योजना से...

कच्चे घर से पक्के आशियाने तक का सफर, पीएम आवास योजना से श्रीमती दुजमति पटेल के परिवार को मिली सुरक्षित आवास

6
0

जांजगीर चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल

जांजगीर-चांपा, 17 जून 2026। जनपद पंचायत पामगढ़ अंतर्गत ग्राम कोसला की निवासी श्रीमती दुजमति पटेल के लिए अपना पक्का घर होना कभी एक अधूरा सपना था। वर्षों तक सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बीच उन्होंने अपने परिवार के साथ जीवन बिताया। बरसात के दिनों में घर की चिंता, गर्मी और ठंड में असुविधाओं के बीच भी उनके मन में एक ही इच्छा थी, अपने परिवार के लिए एक सुरक्षित और सम्मानजनक आशियाना।
वर्ष 2025-26 में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत उन्हें पक्के आवास की स्वीकृति मिली। योजना के अंतर्गत प्राप्त 1 लाख 20 हजार रुपये की सहायता राशि ने उनके सपनों को नई उड़ान दी। धीरे-धीरे मेहनत और उम्मीदों के साथ उनका घर आकार लेता गया और आज उनका पक्का मकान बनकर तैयार हो चुका है। अब श्रीमती दुजमति पटेल अपने परिवार के साथ नए घर में खुशहाल और सम्मानपूर्ण जीवन व्यतीत कर रही हैं। जिस घर का सपना उन्होंने वर्षों तक अपनी आंखों में संजोकर रखा था, वह आज हकीकत बन चुका है। पक्की छत मिलने से उनके परिवार को न केवल सुरक्षा का एहसास हुआ है, बल्कि जीवन में आत्मविश्वास भी बढ़ा है।
श्रीमती दुजमति पटेल बताती हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से उन्हें पक्का घर मिला। उन्होंने कहा कि पहले कच्चे मकान में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब सुरक्षित और सुविधायुक्त आवास मिलने से परिवार का जीवन बेहतर हुआ है। आवास निर्माण के दौरान उन्हें मनरेगा के तहत 90 दिवस का रोजगार भी प्राप्त हुआ, जिससे परिवार की आय में वृद्धि हुई और आर्थिक स्थिति मजबूत बनी। इसके साथ ही उन्हें महतारी वंदन योजना का नियमित लाभ भी मिल रहा है। श्रीमती पटेल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here