Home चर्चा में अम्बिकापुर–पत्थलगांव NH-43 को 4-लेन बनाने की दिशा में बड़ा कदम, गडकरी ने...

अम्बिकापुर–पत्थलगांव NH-43 को 4-लेन बनाने की दिशा में बड़ा कदम, गडकरी ने दिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश

6
0
बतौली संवाददाता – वीरेंद्र तिवारी
* अम्बिकापुर–पत्थलगांव सेक्शन (एनएच-43) अंतर्गत अम्बिकापुर, सीतापुर एवं पत्थलगांव बायपास को वर्तमान टू-लेन के स्थान पर 4-लेन परियोजना के रूप में स्वीकृति दिलाने की मांग को लेकर भेजे गए पत्र पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari ने संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित कर दिया है।
इस संबंध में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि द्वारा केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखकर अम्बिकापुर, सीतापुर एवं पत्थलगांव बायपास को बढ़ते यातायात दबाव, सड़क सुरक्षा और क्षेत्रीय विकास की दृष्टि से 4-लेन परियोजना के रूप में स्वीकृत करने का आग्रह किया गया था। इस मांग पर सकारात्मक पहल करते हुए केंद्रीय मंत्री ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक परीक्षण एवं आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
बताया जा रहा है अम्बिकापुर–पत्थलगांव मार्ग उत्तर छत्तीसगढ़ का एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग खंड है, जहां लगातार बढ़ते यातायात के कारण चौड़ीकरण की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है। 4-लेन परियोजना के स्वीकृत होने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने के साथ-साथ व्यापार, उद्योग एवं क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलेगी।
इस महत्वपूर्ण मांग पर सकारात्मक पहल होने से क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है। जनप्रतिनिधि ने केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग है और इसके पूरा होने से लाखों लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास एवं बेहतर सड़क संपर्क के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं तथा आगे भी जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाता रहेगा।
जनता ने आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि अम्बिकापुर, सीतापुर एवं पत्थलगांव क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही इस महत्वपूर्ण मांग पर केंद्रीय मंत्री द्वारा गंभीरता से संज्ञान लिया जाना क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक और उम्मीद जगाने वाला कदम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here