Home चर्चा में ग्राम पंचायत ठिसकोली में विद्युत पोल लगे एक वर्ष हो गए ,परंतु...

ग्राम पंचायत ठिसकोली में विद्युत पोल लगे एक वर्ष हो गए ,परंतु तार और ट्रांसफार्मर न लगने से ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर, विधायक को लिखित पत्र से कराया गया समस्या अवगत

13
0

एमसीबी संवाददाता – हनुमान प्रसाद यादव

एमसीबी: जनपद पंचायत भरतपुर के आश्रित ग्राम पंचायत ठिसकोली में विद्युत व्यवस्था में बड़ी लापरवाही, ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर, वर्षों बीत जाने के बाद भी विद्युत लाइन चालू नहीं होने से ग्राम पंचायत सरपंच एवं ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक को लिखित आवेदन पत्र में जल्द ट्रांसफार्मर एवं तार लगाए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि 1 वर्ष बीत जाने पर भी ना तो तार लगाया गया है ना ही ट्रांसफार्मर, ठेकेदार को बोलने पर कहता है कि ट्रांसफार्मर ही नहीं मिलता है। विद्युत व्यवस्था में ठेकेदार की बड़ी लापरवाही सामने आया है जिससे अभी तक विद्युत लाइन तार एवं ट्रांसफार्मर नहीं लग पाई है।

विद्युत लाइन चालू न होने से हमारे बच्चों की भविष्य एवं हमें कई तरह की परेशानियों को सामना करना पड़ता है। वनांचल क्षेत्र होने से हमें जंगली जानवरों से भी खतरा बना रहता है क्योंकि यहां हाथी भालू कई प्रकार के जानवर विचरण करते हैं । जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बना रहता है। क्योंकि क्षेत्र में जंगली जानवरों से कई अप्रिय घटना घटित हो चुका है। जिससे हम काफी भयभीत हैं। इसलिए समय रहते विद्युत ट्रांसफार्मर और तार लगाकर लाइन को चालू करा दिया जाए। जिससे क्षेत्र में किसी प्रकार की अनहोनी ना हो। अब देखना यह है कि शासन प्रशासन द्वारा ऐसे भ्रष्ट ठेकेदारों के प्रति कितना खरा उतरते हैं । उन पर कार्यवाही होती है, या फिर इसी तरह ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here