Home कोरबा पोलियो मुक्त भारत के संकल्प के तहत एस ई सी एल दीपका...

पोलियो मुक्त भारत के संकल्प के तहत एस ई सी एल दीपका में 0- 5 साल तक के बच्चों को पिलाई जाएगी दवा

8
0
संवाददाता – हेमचन्द्र सोनी
एसईसीएल दीपका के द्वारा पोलियो मुक्त भारत अभियान के तहत पिलाई जाएगी दो बूंद दवा
गेवरा दीपका
भारत सरकार के द्वारा देश को पोलियो मुक्त बनाने के लिए पल्स पोलियो अभियान के तहत पूरे देश में स्वास्थ्य विभाग की टीमों को तैनात किया गया है जिसमें औद्योगिक नगरी कोल इंडिया का मेगा प्रोजेक्ट एसईसीएल दीपका में नेहरू शताब्दी चिकित्सालय के डॉक्टरों की टीम द्वारा विभिन्न जगहों पर पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा
 इस अभियान के तहत पूरे क्षेत्र के नागरिकों से आह्वान किया गया है कि अपने आसपास में जो भी 0-5 वर्ष तक के बच्चे हैं उन्हें शिविर में लाकर दो बूंद पोलियो का ड्रॉप पिलाये और पोलियो मुक्त भारत बनाने में अपना योगदान दें
 यह शिविर दीपका क्षेत्र के प्रगति नगर डिस्पेंसरी प्रगति नगर शॉपिंग कंपलेक्स एवं सेंट थॉमस पब्लिक स्कूल के पास लगाया जाएगा।
  एसईसीएल नेहरू शताब्दी चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अनुज मोहन ने इस अभियान में लोगों को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए अपील करते हुए कहा है कि हम सब की जिम्मेदारी है शिविर तक 0-5 वर्ष तक के बच्चों को पहुंचाएं और पोलियो मुक्त भारत बनाने में अपना अहम भूमिका निभाते हुए
दो बूंद हर बार पोलियो से जीत बरकरार
 के नारे को सफल बनाने में अपनी योगदान।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here