Home चर्चा में शासकीय कर्मचारी, शासकीय आवंटित आवास के आड़ में शासकीय भूमि पर...

शासकीय कर्मचारी, शासकीय आवंटित आवास के आड़ में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर, किया जा रहा भवन निर्माण, जिम्मेदार मौन

8
0
एमसीबी संवाददाता – हनुमान प्रसाद यादव
एमसीबी:- भरतपुर तहसील अंतर्गत नगर पंचायत जनकपुर मैं अवैध रूप से शासकीय भूमि पर शासकीय कर्मचारी, शासकीय आवंटित आवास के आड़ पर धड़ल्ले के साथ किया जा रहा है बिना परमिशन भवन निर्माण। कई बार आवेदन निवेदन के उपरांत भी नहीं हो रही कार्यवाही, जिस कारण भू माफियाओं के  द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर शासकीय आवास के आड़ में  निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसकी जानकारी भरतपुर तहसीलदार एवं एसडीएम को है। इसके उपरांत भी  अवैध निर्माण कार्य नहीं रूक रहा है।
“कहीं अवैध निर्माण कार्यों में उच्च अधिकारियों का संरक्षण तो नहीं,  जिससे कार्रवाई करने में कतरा रहे हैं।” 
  जनकपुर ब्लॉक कॉलोनी पंडित जवाहरलाल नेहरू वार्ड क्रमांक 7 में क्वार्टर नंबर 1 से 4 तक के आवंटित शासकीय आवास के पीछे शासकीय भूमि खसरा क्रमांक 356 पर अवैध कब्जा कर मकान निर्माण किया जा रहा है।क्या शासकीय आवास को कर्मचारियों के द्वारा तोड़फोड़ कर आवास के आसपास शासकीय भूमि पर आवास निर्माण कार्य करने के लिए किसी अधिकृत अधिकारी के अनुमति है,जो  निर्माण किया गया है ।  जनकपुर में कर्मचारियों द्वारा शासकीय आवास के आड़ में अवैध रूप से शासकीय भूमि को हड़पने  हेतु निर्माण किया जा रहा है। क्या इस तरह के शासकीय कर्मचारी अपने मनमाने ढंग से किसी  शासकीय भूमि पर अवैध रूप से भवन निर्माण करने की अनुमति है। जो   शासकीय कर्मचारी कई सालों से शासकीय क्वार्टर में रिटायरमेंट के बाद भी  अंगद की तरह पैर जमाकर अब तक डटे हैं। उनके ही  द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध रूप से आवंटित आवास के पीछे भवनों का निर्माण कर रहे हैं। जिससे शासकीय भूमि सुरक्षित नहीं है। आए दिन शासकीय  कर्मचारियों के द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण का मामला सामने आता है किंतु शिकायत के बावजूद किसी भी अधिकारी के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाती है। कर्तव्य के विमुख कार्य करने से अतिक्रमण बढ़ती जा रही है। और लगातार भवन निर्माण होते जा रहा है।
अब देखना यह है कि उच्च अधिकारियों के द्वारा ऐसे मामलों पर संज्ञान लिया जाएगा या फिर शासकीय कर्मचारी  धड़ल्ले से अवैध रूप से शासकीय भूमि पर  कब्जा व भवन निर्माण कार्य का खेल चलता रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here