सरगुजा संवाददाता – विकास अग्रवाल
अंबिकापुर:
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के आह्वान, भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसौदिया के मार्गदर्शन और भाजयुमो जिला अध्यक्ष निशांत सिंह सोलू के नेतृत्व में संगठन को और अधिक सुदृढ़ व सक्रिय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पार्टी की कार्ययोजनाओं को धरातल तक पहुँचाने और विस्तार देने के उद्देश्य से भाजयुमो सरगुजा के सभी 16 मंडलों के लिए प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।
जिला अध्यक्ष निशांत सिंह सोलू ने नवनियुक्त प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों को बधाई देते हुए उनसे अपेक्षा की है कि वे संगठन के प्रति पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों से युवाओं की टीम और अधिक सशक्त होगी, जिससे पार्टी की नीतियों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने में मदद मिलेगी।
नवनियुक्त मंडल प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की सूची इस प्रकार है जिसमें महामाया मंडल नगर के प्रभारी एवं सह प्रभारी प्रीतेश दुबे, शैलेन्द्र चौबे, समलाया मंडल से शुभम अंबष्ट एवं आदित्य पाण्डेय , ग्रामीण मंडल से अभिषेक सिंह एवं रितेश यादव, लखनपुर ओंकारेश्वर एवं टीकम यादव, देवगढ़ से सौरभ मिश्रा एवं हर्षवर्धन पांडेय, रामगढ़ से राहुल अग्रवाल एवं अभय वर्मा, लुण्ड्रा से आदित्य गौतम एवं अंकित जायसवाल, धौरपुर से विशाल गुप्ता एवं प्रियांशु दुबे, परसा से अनुराग शुक्ला एवं अभिषेक माथुर, दारिमा से रवजोत सिंह प्रिंस तिवारी, कुन्नी से शुभम भदौरिया एवं रवींद्र राजवाड़े, सीतापुर से अनीश यादव एवं विशाल सिंह, बतौली से चंद्रिका चंद्रप्रकाश चक्रधारी एवं अविनाश महंत, मैंनपाठ से आशुमल गर्ग एवं समीर बेहरा, राजपुर से कौशलेंद्र गुप्ता एवं शौर्य प्रताप सिंह, नवानगर से आनंद साहू एवं संदीप सोनी को दायित्व दिया गया है।








