जिला संवाददाता डुगेश्वर संजू साहू
भवानीपुर (पलारी)। सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित गिर्रा में सहकारी सप्ताह के तहत वृहद कृषक परिचर्चा एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों, समिति कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का आयोजन प्राधिकृत अधिकारी दुलेश्वर वर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा बलौदाबाजार तेजराम वर्मा एवं पूर्व प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य शंभू सिंह डहरिया उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में तेजराम वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्थापित सहकारिता मंत्रालय ने देश के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि ‘सहकार से समृद्धि’ के संकल्प को साकार करते हुए मंत्रालय ने कृषि एवं सहकारिता के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पहल की हैं, जिससे किसानों की आय और अवसरों में वृद्धि हुई है।
उन्होंने बताया कि 6 जुलाई 2026 को केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इस अवसर पर पूरे देश में 29 जून से 6 जुलाई तक सहकारी सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत पैक्स परिवर्तन, कृषक सम्मान एवं डिजिटल सहकारिता जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री किसान मोर्चा महेंद्र साहू, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा संडी ओमप्रकाश वर्मा, आईटी सेल संयोजक नंद जायसवाल, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष आशाराम वर्मा, कार्यकारिणी सदस्य बीरसिंग नौरंगे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री भागीराम धीवर, भाजयुमो जिला मंत्री धर्मेंद्र चंद्राकर, मीडिया प्रभारी खिलेंद्र कुमार साहू, बूथ अध्यक्ष प्रेमलाल फेकर, शिव साहू, फेरहा साहू, विशाल चंद्राकर, उमेश चंद्राकर, दीना वर्मा, सरजू कन्नौजे, सुरेंद्र धीवर, लेखपाल डोमार साहू, रामकुमार फेकर, कंप्यूटर ऑपरेटर हरभजन डहरिया, झालू साहू, तुलसी यदु, तुषार वर्मा सहित बड़ी संख्या में कृषक एवं समिति कर्मचारी उपस्थित रहे।








