Home चर्चा में डॉ. विधानचंद्र राय जयंती पर पलारी में लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, सुबह...

डॉ. विधानचंद्र राय जयंती पर पलारी में लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा आयोजन

9
0
जिला संवाददाता डुगेश्वर संजू साहू
भवानीपुर (पलारी)। भारत के महान चिकित्सक एवं पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. विधानचंद्र राय की जयंती के पावन अवसर पर 01 जुलाई 2026 (बुधवार) को चिकित्सक दिवस एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन सिद्धेश्वर रक्तदान समिति, पलारी द्वारा किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम तहसील साहू संघ भवन, बालसमुंद रोड, पलारी में आयोजित होगा। रक्तदान शिविर का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ चिकित्सकों, स्वास्थ्य अधिकारियों एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम के अंतर्गत फ्रैंको इंडियन फार्मा एवं रूद्राक्ष फार्मास्यूटिकल्स के प्रतिनिधियों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत, सम्मान एवं उद्बोधन का कार्यक्रम आयोजित होगा।
सिद्धेश्वर रक्तदान समिति ने क्षेत्र के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की है। समिति के अनुसार रक्तदान एक महान मानवीय सेवा है, जिससे अनेक जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिल सकता है। रक्तदान पूर्णतः सुरक्षित, सरल एवं समाज सेवा का सर्वोत्तम माध्यम है।
समिति ने युवाओं, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से इस पुनीत अभियान में सहभागी बनकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here