आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग/शासकीय नवीन प्राथमिक शाला चपरीद में प्रधान पाठक मृणाल पांडे द्वारा न्योता भोज में बच्चों को खीर पुलाव परोसा गया एवं अंगना में शिक्षा के अंतर्गत माताओं को खेल खेल में शिक्षा,दैनिक जीवन की वस्तुओं से शिक्षा पर फोकस कर शाला विकास समिति का गठन भी किया गया एवं नव नियुक्त अध्यक्ष दूज राम साहू,उपाध्यक्ष विनोद साहू ने सबको शाला प्रवेश उत्सव की बधाई देकर स्वच्छता एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर ध्यान देने प्रेरित किया एवं छूटे हुवे बच्चों को शासन से प्राप्त गणवेश का वितरण किया।इस अवसर पर पालकों एवं माताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।








