Home चर्चा में डॉक्टरों के सम्मान और रक्तदान का संगम, पलारी में 27 लोगों ने...

डॉक्टरों के सम्मान और रक्तदान का संगम, पलारी में 27 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

5
0

डुगेश्वर संजू साहू/भवानीपुर (पलारी)। सिद्धेश्वर रक्तदान समिति पलारी के तत्वावधान में नगर के बालसमुंद रोड स्थित तहसील साहू संघ भवन में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 27 लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा और सामाजिक दायित्व का प्रेरणादायी संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान की अधिष्ठात्री मां सरस्वती एवं भारत माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एफ.आर. निराला थीं, जबकि अध्यक्षता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज वर्मा ने की। विशिष्ट अतिथियों में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एस. ध्रुव, सेवानिवृत्त नेत्र रोग सहायक डॉ. रामकुमार साहू, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी डॉ. जे.पी. शर्मा, सर्वविधा चिकित्सा सहायक संघ के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर ठाकुर, महासचिव डॉ. मनोज ठाकुर, प्रदेश प्रतिनिधि डॉ. यू.एस. कनौजे, पलारी अध्यक्ष डॉ. गोवर्धन साहू तथा योग प्रशिक्षिका मीना देवी उपस्थित रहीं।

मुख्य अतिथि डॉ. एफ.आर. निराला ने अपने संबोधन में कहा कि स्वास्थ्य सेवा समर्पण का क्षेत्र है, इसलिए चिकित्सकों को भगवान का स्वरूप माना जाता है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों का दायित्व केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना भी उनका महत्वपूर्ण कर्तव्य है।

अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. पंकज वर्मा ने कहा कि चिकित्सकों का सम्मान समाज में उनके उच्च एवं गरिमामय स्थान का प्रतीक है। उन्होंने मरीजों की भावनाओं को समझते हुए सकारात्मक सोच के साथ सेवा को चिकित्सकों का सर्वोच्च धर्म बताया।

डॉ. जे.पी. शर्मा ने कहा कि चिकित्सक दिवस एवं रक्तदान शिविर का आयोजन मानव सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक सहभागिता का प्रेरणादायी उदाहरण है। वहीं योग प्रशिक्षिका मीना देवी ने नियमित योग के माध्यम से स्वस्थ एवं निरोग जीवन अपनाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर फ्रैंको इंडियन फार्मास्यूटिकल्स के एरिया मैनेजर स्वर्णिम शाह तथा फार्मासिंथ एवं रुद्राक्ष हर्बल के मैनेजर डी.एच. ठक्कर ने अपने-अपने उत्पादों की गुणवत्ता एवं उपयोगिता की जानकारी दी।

कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। शिविर में दो महिला रक्तदाताओं सहित कुल 27 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

इस अवसर पर डॉ. टी.सी. हलधर, डॉ. केजूराम साहू, डॉ. पूसाराम साहू, डॉ. टिकेश्वर साहू, डॉ. हेमेन्द्र साहू, डॉ. कौशल यादव, डॉ. टेकराम साहू, डॉ. रमाकांत मिश्रा, डॉ. नंद साहू, डॉ. गोवर्धन धीवर, डॉ. मनहरण साहू, डॉ. राजेंद्र फेकर, डॉ. प्रीतम कुमार साहू, डॉ. गुरुचरण साहू, डॉ. ओ.पी. धुरंधर, डॉ. मनिहार साहू, डॉ. राजकुमार कैवर्त, डॉ. कृष्ण कुमार फेकर सहित अंचल के अनेक चिकित्सक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन सिद्धेश्वर रक्तदान समिति पलारी के संयोजक जितेंद्र साहू ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. कृपाराम साहू ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here