Home चर्चा में कर्मा विद्यालय के छात्रों ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस दिवस पर वृद्ध...

कर्मा विद्यालय के छात्रों ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस दिवस पर वृद्ध जनों का किया सम्मान

11
0

आरंग –

नगर पंचायत समोदा के अंतर्गत कर्मा विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय वृध्दजन दिवस पर स्कूली छात्र अपने जीवन में वरिष्ठजनों की महत्ता से अवगत हुए और शाला परिवार द्वारा माता कौशल्या वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा संचालित वरिष्ठजन सेवा सदन में आश्रयरत बुजुर्गों को एक गरिमामयी कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया।

आत्मीय कार्यक्रम के दौरान छात्रों और शाला परिवार ने बुजुर्गों से बातचीत की तथा उनके प्रति सम्मान और अपनत्व की भावना व्यक्त की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित श्री शैलेंद्र कुमार पटले जी प्रिंसिपल आत्मानंद विद्यालय समोदा ने अपने उद्बोधन में कहा कि अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के दिन आपके बीच पाकर में धन्य हो गया और कहा कि हमेशा माता-पिता बुजुर्गों का हमेशा उनसे संस्कार के प्रति सजग रहना चाहिए और हमेशा उनके द्वारा बताए हुय हर बात को अनुसरण करना चाहिए परिवार की सबसे बड़ी जवाबदारी है वृद्ध जन सेवा सदन की संचालिका श्रीमती उषा साहू ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके जीवन के अनुभव और संस्कार आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। वृद्धजनों की सेवा केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारा सामाजिक और मानवीय दायित्व भी है। ऐसे कार्यक्रमों से बुजुर्गों को अपनत्व और सम्मान का एहसास होता है तथा बच्चों में भी संस्कार, संवेदनशीलता और सेवा भावना विकसित होती है।

उन्होंने कर्मा विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय द्वारा वृद्धजनों के सम्मान के लिए धन्यवाद दिए इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित नंदकुमार साहू विद्यालय के संचालक, डॉ जितेंद्र साहू श्री श्याम हॉस्पिटल के संचालक, श्री रामकृत साहू, श्रीमती नम्रता देवांगन प्रिंसिपल, शिक्षक गण , पूजा साहू, टिकेश्वरी मानिकपुरी, श्रीमतीसुमन चक्रधारी , वंदना साहू संजना साहू इंदु साहू , पुष्पा साहू सावित्री साहू पूर्णिमा साहू, केयरटेकर श्रीमती सरोजनी सोनी, श्रीमती यशोदा सेन ने अपनी सहभागिता प्रदान दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here